पहाड़ों पर सर्दियों की आहट के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. जम्मू-कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में हुई ताजा बर्फबारी ने वादियों की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं. गुलमर्ग का कोंगडूरी फेज-1 इलाका पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर में लिपट चुका है और यह पूरा क्षेत्र किसी खूबसूरत विंटर वंडरलैंड की तरह नजर आ रहा है. इस हसीन नजारे को देखने और बर्फ में अटखेलियां करने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं.
Read full story at original source
This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.