प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन मैदान में आयोजित विजयादशमी समारोह में शिरकत की और प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण दहन किया. इस खास अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों और देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश को बांटने वाली ताकतें और समाज में नफरत फैलाने वाले लोग देश के असली दुश्मन हैं. ऐसे शत्रुओं की पहचान कर उन्हें परास्त करना हम सभी का परम कर्तव्य है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि राष्ट्र हित के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक साथ खड़े होना होगा. विजयादशमी के इस पवित्र पर्व पर हमें 'राष्ट्र प्रथम' का संकल्प फिर से दोहराना होगा. उन्होंने भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि लंका दूर थी लेकिन राम जी का संकल्प दृढ़ था. उन्होंने जनता की सामूहिक शक्ति को जगाया, जन भागीदारी को अपना संबल बनाया और उपलब्ध संसाधनों का सही संयोजन करके असंभव लगने वाले लक्ष्य को संभव बनाया. यही सफलता...

Read full story at original source

This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.