पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वे नशा विरोधी अभियान के तहत पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने गुरदासपुर के मड़ी पन्ना गांव में विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की, जिन्होंने नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी. इसके बाद वे संगरूर में गुलजार के परिवार और मानसा में एंटी ड्रग क्रूसेडर परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से मिलने वाले हैं. दशहरे के मौके पर अमित शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पंजाब में नशा मुक्ति अभियान को लेकर बीजेपी लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रही है. राज्य में लगातार सामने आ रहे ड्रग्स से जुड़े मामलों और मौतों को लेकर बीजेपी आक्रामक रुख अपनाए हुए है. इसी कड़ी में गृह मंत्री पीड़ितों के घर-घर जाकर उनका दर्द साझा कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, इस मुद्दे पर पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि नशा विरोधी मुहिम क...

Read full story at original source

This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.