टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस केस में चौथे आरोपी समीर को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है. जांच में खुलासा हुआ है कि समीर ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कैलिफोर्निया में बैठे हैंडलर अनिल पंडित से बातचीत कराई थी. इसके साथ ही उसने आरोपी रेहान उर्फ सुक्का को 35 हजार रुपये दिए थे और विदेश में बसाने का लालच भी दिया था. इस मामले में अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. इससे पहले राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को पकड़ा गया था, जिनमें शूटर और बाइकर शामिल थे. कोटा में पकड़े गए तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई ले जाने की तैयारी की जा रही है. बीती रात सुरक्षा कारणों से आरोपियों को थाने में रखा गया था, जहां भारी पुलिस बल और कमांडो तैनात थे. मुंबई पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी और आगे की पूछताछ करेगी. अभिनेता पर हुए इस हमले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की 15 टीमें कर रही हैं. हमले के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग...
Read full story at original source
This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.