बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े हालिया फायरिंग मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू ने एक पोस्ट के जरिए दावा किया है कि यह फायरिंग उनकी ओर से कराई गई है. मुंबई पुलिस इस दावे की जांच में जुट गई है. गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई में इस तरह की घटनाओं में इजाफा देखा गया है. पुलिस के मुताबिक, विदेश में बैठे गैंगस्टर्स भारत के अलग-अलग राज्यों से नए लड़कों को पैसे देकर मुंबई भेजते हैं और ऐसी वारदातों को अंजाम दिलवाते हैं. इससे पहले सलमान खान के घर पर फायरिंग, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और कई फिल्म निर्माताओं को धमकियां दिए जाने के पीछे भी इसी गैंग का नाम आया था. पुलिस चार्जशीट के अनुसार, यह गैंग बॉलीवुड में अपना खौफ और वर्चस्व कायम करके जबरन वसूली का नेटवर्क खड़ा करना चाहता है. टाइगर श्रॉफ किसी भी विवाद से दूर रहते हैं, इसके बावजूद उन्हें और उनके कर्मचारियों को निशाना बनाने की कोशिश क...

Read full story at original source

This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.