महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. हाल ही में हुई घटना के बाद टाइगर श्रॉफ के दाहिने हाथ में चोटें आई हैं. गनपाउडर और कांच की वजह से उनके हाथ में चोट लगी है, जिसके बाद उनके परिवार और मां में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या झगड़ा नहीं था, फिर भी उन पर इस तरह का हमला हुआ. इस मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार को पूरी तरह से आश्वस्त किया. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार उनके साथ खड़ी है. शिंदे ने स्पष्ट किया कि मुंबई में आम जनता और हस्तियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि मुंबई में किसी भी गैंग या असामाजिक तत्वों की दादागिरी और खुलेआम दी जाने वाली धमकियों को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इस मामले को प्राथमिकता से ले रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रव...

Read full story at original source

This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.