भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमेरिका में पकड़ा गया है. कुख्यात इंटरनेशनल गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को FBI ने अमेरिका में पकड़ा है. हिमांशु भाऊ के खिलाफ 2023 में इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. हिमांशु भाऊ हरियाणा का सबसे कम उम्र का सबसे खतरनाक गैंगस्टर बताया जाता है. वह NIA, दिल्ली पुलिस और हरियाणा STF की हिट लिस्ट में था. दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी के मामले दर्ज हैं. हिमांशु भाऊ 20-30 गोलियां मरवाकर हत्याकांड को अंजाम दिलवाता था. साल 2022 में 24 घंटे के अंदर हरियाणा में 3 हत्याएं करवाकर वह चर्चा में आया था. हाल ही में आउटर दिल्ली इलाके में कई गोलियां चलवाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करवाने का मामला भी सामने आया था. अब कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने पकड़ लिया है.

Read full story at original source

This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.