राहुल गांधी ने ओबीसी के एक कार्यक्रम में मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने जनगणना का जिक्र करते हुए सवाल उठाए. कहा कि सरकार पहले जाति जनगणना नहीं कराना चाहती थी. साथ ही इसकी मांग करने वाले लोगों को अर्बन नक्सल बताया गया था. बाद में ओबीसी की संख्या और प्रेशर में सरकार मानी.. लेकिन वो जाति जनगणना को सही तरीके से नहीं करा रही. सरकार ने जैसे SC-ST का कॉलम रखा है, वैसे OBC का नहीं रखा है. राहुल ने ये भी कहा है कि कुछ दिनों पहले छात्रों के मसले पर Gen Z के आंदोलन में लोग सड़कों पर आए और सरकार को झुकना पड़ा, उससे कई ज्यादा आबादी OBC समाज की है, अगर वो सड़क पर आ गए तो सरकार को झुकना ही पड़ेगा.
Read full story at original source
This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.