उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर हमला बोला है. यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी की बी टीम की तरह काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि एक ही विधानसभा क्षेत्र में 13,150 लोगों के नाम बदलकर उनके वोट समाप्त कर दिए गए हैं. इसके अलावा 800 जीवित लोगों के नाम भी मतदाता सूची से डिलीट कर दिए गए हैं. राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए या बदले गए हैं, उनमें अधिकतर मुस्लिम समाज के पुरुष शामिल हैं. कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव आयोग देश में लोकतंत्र और संविधान को नुकसान पहुंचा रहा है और वोटों की चोरी में शामिल है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनाव आयोग के बचाव में उतर आए हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि इस पूरे मामले में गहरी गड़बड़ी है और पूरी की पूरी दाल ही काली नजर आ रही है. कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से इस तरह की अनियमितताओं पर तुरंत ...

Read full story at original source

This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.