दिल्ली हाई कोर्ट में आज आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई होने की उम्मीद है. मंगलवार को हाई कोर्ट में याचिका के सूचीबद्ध न होने के कारण इस मामले पर सुनवाई टल गई थी. दोनों अभियुक्तों ने दिल्ली के स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के उस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके तहत उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाई गई थी. इससे पहले अदालत ने आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था. इसके बाद मामले की आगे की सुनवाई में दोनों की हिरासत को 2 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया था. आज उनकी न्यायिक हिरासत की यह अवधि समाप्त हो रही है, जिससे उन्हें दोबारा एसीएमएम कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है. सूत्रों और विधिक विशेषज्ञों के अनुसार, आज एसीएमएम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट दोनों में इस मामले पर सुनवाई हो सकती है. अभियुक्तों के वकीलों ने दशहरे की छुट्टी के दिन भी सुनवाई कराने का प्रयास किया था, लेकिन अदालत ने इसे अत्यधिक आपातकालीन मामला नहीं माना और किसी ...

Read full story at original source

This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.