उत्तर प्रदेश के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिनों से फरार चल रही आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ की टीम ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को महाराष्ट्र के नागपुर से पकड़ा है. गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है. हैरान करने वाली बात यह है कि श्रद्धा दुबे की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी, जबकि उसकी गिरफ्तारी नागपुर से हुई. इससे पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए श्रद्धा के नेपाल भागने की भी खबरें आई थीं. जांच में सामने आया है कि श्रद्धा लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी. वह लखनऊ, आगरा और कानपुर होते हुए नागपुर पहुंची. पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह टैक्सी का इस्तेमाल कर रही थी और टैक्सी चालकों के मोबाइल फोन से ही बातचीत कर रही थी ताकि उसकी अपनी लोकेशन ट्रेस न हो सके. गिरफ्तारी के समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें श्र...

Read full story at original source

This is an automatically imported news preview with source name, image and original link for transparency.